आज जारी किया जाएगा थीम सांग

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस बार भी बंगाल के खास त्योहार दुर्गा पूजा पर एक थीम सांग (गीत) लिखा है। वैसे उक्त सांग के जारी होने से पहले ही इसकी धूम मच गयी है। इस बार भी उन्होंने दक्षिण कोलकाता के विख्यात दुर्गा पूजा कमेटी सुरुचि संघ के लिए समर्पित यह थीम सांग लिखा है। इस पूजा कमेटी के प्रमुख आयोजक राज्य के पीडब्ल्यूडी व खेल मंत्री एवं ममता के बेहद करीबी माने जानेवाले अरूप विश्र्वास हैं।पूजा कमेटी की ओर से 27 सितंबर को ही ‘उत्सव’ नामक इस थीम सांग का वीडियो जारी किया गया था। ममता के लिखे इस थीम सांग में प्रसिद्ध गायिका श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है जबकि निर्देशक जीत गांगुली ने राग दिया है। इसके साथ इस वीडियो में बांग्ला अभिनेत्री व तृणमूल सांसद नुसरत जहां रूही व परमव्रत ने अभिनय किया है।मंगलवार को यूट्यूब पर भी इस वीडियो को डाला गया और लोग इसको खूब पसंद कर रहे हैं। पूजा कमेटी के एक पदाधिकारी ने कहा कि इस थीम सांग के जरिए मुख्यमंत्री कह रहीं हैं कि दुर्गापूजा त्योहार सभी के लिए है और सबका स्वागत है।बंगाल की संस्कृति को ध्यान में इस गीत को लिखा गया है। उन्होंने कहा कि हमलोग बहुत खुश हैं कि सुरुचि संघ के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पिछले पांच वर्षो से थीम सांग लिख रही हैं। जानकारी हो कि वहीं दूसरी और कोलकाता दुर्गा पूजा के मौके पर महानगर में हैलो कोलकाता का 8 वां एवी एल्बम जयंग देही का अनावरण किया गया। यह दुर्गा पूजा के गीत का आडियो व वीडियो एल्बम है। इसमें महिला सशक्तीकरण पर 3 बंगाली गाने हैं। हैलो कोलकाता की ओर से लोकसभा चुनाव के दौरान वोट गीती और विश्व कप के दौरान सिक्सर एल्बम जारी किया गया था। जयंग देही का कॉन्सेप्ट और डायरेक्शन हैलो कोलकाता के निदेशक व फिल्म निर्माता आशीष बसाक का है। इस एल्बम के गायकों में सोहनी दास चौधरी, रीना चौधरी, प्रत्यूष घोष, देबांग्शी दास और एनी जैन शामिल हैं। एल्बम एनी जैन द्वारा प्रस्तुत किया गया है।गीत भगवती बसाक के व संगीत प्रदीप बसाक और दीपांकर गोस्वामी के हैं। तकनीकी समर्थन- नंदिता मंडल और रौनिक सरकार का है। इसकी वीडियो रिकॉडिर्ंग कोलकाता के विभिन्न स्थानों पर हुई। कोरियोग्राफी पूजा मन्ना द्वारा की गई है। यह 4 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •