रक्षा मंच का आरोप, पुलिस ने अपनाया बर्बर रवैया

कोलकाता। इस्लामपुर गोली कांड सहित कई मामलों का जांच और भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष को रिहा करने सहित कई मांगों को लेकर महानगर कोलकाता के मेट्रो वाई चैनल पर आन्दोलन कर रहें पश्चिम बंग गणतांत्रिक अधिकार रक्षा मंच के लोगों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुासार यहां से कुल दस लोग सुरज कुमार सिंह, सुभाष साव, प्रवीर मंडल, विदिशा मित्रा, संतोष कुमार, संजय सिंह, रजनी साहा, संजय बगाड़िया, विवेकानंद पाल, मोनोजीत सूत्रधार को कानून भंग करने समेत कई आरोपों के कारण गिरफ्तार किया गया है। पश्चिम बंग गणतांत्रिक अधिकार रक्षा मंच के प्रमुख सुरज कुमार सिंह ने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में आरोप लगाते हुए बताया कि वह लोग शांति के साथ लोकतांत्रिक अधिकारों के रक्षा के लिये आन्दोलन कर रहें थें। लेकिन पुलिस ने बर्बरता के साथ हमला कर गिरफ्तारी की। सुरज ने बताया कि वह लोग इस्लामपुर गोली कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी से लेकर उचित कार्रवाई व भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष की रिहाई की मांग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर कर रहें थें और यह उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। रेल विभाग से आन्दोंलन के लिये हमलोगों ने मंजूरी ली थी और पुलिस को भी सूचित किया था। लेकिन हमे इस तरह से कुचलने की कोसिश की गयी जैसे हमलोग अराजक तत्व हों।

Spread the love
  • 131
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    131
    Shares
  •  
    131
    Shares
  • 131
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •