पूर्व मेदिनिपुर । जिले के सूताहाटा इलाके में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शुक्रवार सुबह सूताहाटा थाने के होड़खाली बाजार के नजदीक एक अज्ञात युवक को मृत अवस्था में पड़ा देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुताहाटा थाने के ओसी जलेश्वर तिवारी ने बताया कि मृतक के पास से ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिससे उसकी पहचान संभव हो। प्राथमिक तौर पर ऐसा लगता है कि युवक की हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •