कोलकाता। कहते हैं कि भगवान के दरबार में कोई बड़ा व छोटा नही होता है। इसकी झलक उत्तर कोलकाता के अहिरीटोला स्थित नाथेरबागान लेन में दिखी। जहां माता वैष्णवदेवी के जागरण में लगभग तीन हजार बस्ती वासियों से लेकर समाज के तमाम तबके लोगों ने एक साथ माता के प्रसाद स्वारुप भोज का आनन्द उठाया। कार्यक्रम के आयोजक द्वाय सत्यजीत गुप्त व रिंकी गुप्ता ने बताया कि चुकि माता के दरबार में सब एक हैं इसलिये वीआइपी हो या अन्य सबकी जगह एक रही। उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के राज्य अध्यक्ष स्वापन पाल, उपाध्यक्ष अर्चना पाल , अचिन्तय हलदर, इंदिरा साहा, मीडिया इंचार्ज जगदीश यादव, शत्रुध्न मंडल, भोला जायसवाल, स्वादेश घोष, संतोष साव आदि मौजूद रहें।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •