6 हिरासत में

कोलकाता।  दक्षिण 24 परगना जिले के बासंती थाना क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में भिड़ंत से तनाव की स्थिति बनी हुई है। संघर्ष की घटना में दोनों गुटों के कई समर्थक घायल हुए हैं। घायलों को कैनिंग महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। गड़बड़ी फैलाने के आरोप में पुलिस ने अब तक छह लोगों को हिरासत में लिया है। शुक्रवार सुबह बासंती थाने के आमझाड़ा मोड़ पर तृणमूल और युवा तृणमूल के समर्थकों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान युवा तृणमूल समर्थकों के साथ मारपीट की गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। मारपीट के विरोध में कुछ देर बाद शिमुलतला मोड़ पर युवा तृणमूल समर्थक एकत्रित होकर प्रदर्शन करने लगे। आरोप है कि मौके पर पहुंचे स्थानीय तृणमूल नेता अब्दुल मन्नान गाजी और उनके समर्थकों पर युवा तृणमूल समर्थकों ने हमला कर दिया। घटना की खबर पाकर बासंती थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। पुलिस के बल प्रयोग से दोनों गुटों के समर्थक भागने लगे। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया। घटना को लेकर इलाके में तनाव व्याप्त है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •