जलपाईगुड़ी।गोरख धंधे को कैसे अंजाम दिया जा सकता है । यह इस घटना से पता चलता है।  सोना साफ करने के नाम पार कंगन लेकर चंपत होने की घटना से जलपाईगुड़ी के 17 नम्बर वार्ड स्थित न्यूर्सकुलर रोड इलाके में सनसनी फैल गयी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज वयस्क महिला विजया देवी के घर पर दो युवक सोना व पीतल साफ करने की सामग्री बेचने आए थे। महिला ने युवकों को धुपदानी व ग्लास साफ करने के लिए दिया। इसके बाद उनलोगों ने सोने की कंगन साफ करने के लिए महिला को गरम पानी लाने के लिए कहा। लेकिन जब तक वियजा पानी लेकर आती युवक कंगन लेकर भाग गए थे। घटना की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस ने युवकों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया। दोनों कंगन का मूल्य करीब डेढ़ लाख रुपये बताया गया।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •