कोलकाता। एक नाबालिका के अपहरण के आरोप में पुलिस ने एक फुचकावाला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सुबोध चौधरी नाम का उक्त युवक ही अपहरण कांड का मुख्य आरोपी है। हलाकि पुलिस मामले की और गहराई से जांच कर रही है लेकिन पुलिस की माने तो फुचकावाला सुबोध ने ही पीड़िता को फोन कर उसे बुलाया था। पीड़िता महानगर के एक नामी स्कूल की छात्रा है। उक्त छात्रा का परिचय सुबोध से था क्योंकि वह सुबोध के पास फुचका खाने जाती थी। शनिवार को सुबोध ने उक्त छात्रा को फोनकर बुलाया और आठवीं की इस छात्रा को रवीन्द्र सरोवर ले गया। वहां से सुबोध छात्रा को अपने घर लाया । आरोप है कि यही सुबोध ने उक्त छात्रा के साथ अशालीन हरकत की। रविवार की रात को उक्त छात्रा हरिदेवपुर के एक केलाबागन से मिली। देर रात को पुलिस ने सुबोध को कबरडांगा से गिफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि फुचका वाला सुबोध कबरडांगा का ही निवासी है। जब लोगों को घटना की जानकारी लगी तो उन्होंने सुबोध को मारा पीटा। सुबोध के बच्चे भी है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •