लगातार कम हो रहा है प्लेटलेट्स

@रमेश राय

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के भाई व पूर्व क्रिकेटर स्नेहाशीष गांगुली डेंगू से पीड़ित है । वह महानगर के एक निजी अस्पताल में भरती हुए हैं। ऐसे में उनकी स्थिती गंभीर मानी जा रहाी है। चिकित्सक स्वपन सरकार की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उन्हें जब हॉस्पिटल लाया गया था, उस समय उनका प्लेटलेट्स एक लाख 60 हजार था. लेकिन शुरुआती इलाज के बाद प्लेटलेट्स में बढ़ोतरी होने लगी। इसी दिन शाम को प्लेटलेट्स एक लाख 68 हजार तक हो गया था जो अब कम होकर मात्र 18, 000 हो गया है। लिहाजा लगातार उनकी शारीरिक स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है।उन्हें अस्पताल में लाने के बाद गंभीर स्थिति होने का अनुमान लगाया गया था। लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में स्थिति में सुधार होने की जानकारी आने के बाद परिवार वालों ने राहत की सांस ली थी लेकिन अब फिर से चिंताजनक अवस्था है। ज्ञात हो कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के घर डेंगू फैलाने वाले मच्छरों का लार्वा पाए जाने के बाद कोलकाता नगर निगम ने उन्हें नोटिस भेजने का फैसला किया । सौरव के बड़े भाई और पूर्व रणजी खिलाड़ी स्नेहाशीष को डेंगू हुआ हैजो कि अच्छे खिलाड़ी हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जनवरी से अब तक पश्चिम बंगाल में डेंगू संबंधित 35 से ज्यादा मौतें हुई हैं। कोलकाता नगर निगम की मेयर परिषद (स्वास्थ्य) के सदस्य अतिन घोष ने बताया, ‘‘हमें 19 नवंबर को जांच के दौरान बेहाला में गांगुली के घर से डेंगू के मच्छरों का लार्वा मिला था और हमने उनसे जगह को साफ रखने को कहा था।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •