कोलकाता। पुलिस से रिटायर हो चुके  66 साल के प्रशांत घोष को एक जीवनसाथी की तलाश थी और उनकी यह खोज जल्द ही खत्म हो गई। बबली सरकार के रूप में उन्हें उपयुक्त जीवनसंगिनी मिल गईं, जो अपनी पहली शादी नाकाम होने के बाद एकाकी जीवन से परेशान थीं। दोनों एक समाचार पत्र में निकले एक विज्ञापन के जरिए मिले। ऐसे में कोलकाता पुलिस के एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने 66 साल की उम्र में शादी रचाई ली। उम्र का बंधन उन्हें 45 साल की महिला से शादी करने से नहीं रोक सका। पहली पत्नी की मौत के बाद प्रशांत की जिंदगी में सन्नाटा छाया हुआ था और अकेलेपन से छुटकारा पाने के लिए वह एक लाइफ पार्टनर चाह रहे थे। 30 मई को प्रशांत और बबली ने शादी के लिए पंजीकरण कराया। कानूनी रूप से तो शादी हो गई। लेकिन प्रशांत इस मौके को धूमधाम से मनाना चाहते थे। लिहाजा दंपती ने फैसला लिया कि वह इस शादी को शानदार ढंग से सेलिब्रेट करेंगे। ऐसे में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ दोनों की शादी हुई। बाद में उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में स्थित अपने घर पर उन्होंने करीबियों और रिश्तेदारों को भी पार्टी दी। बहरहाल बुजुर्ग पुलिस पूर्व पुलिस कर्मी के विवाह की चर्चा राज्य भर में हो रही है। लोगों द्वारा इनके विवाह पर तमाम स्तर पर प्रतिक्रिया भी मिल रही है।
Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •