बांकुड़ा। बात अगर खाने की हो तो पता नहीं लोग क्या-क्या खा जाये । जी हां हम बात कर रहे हैं पश्चिम बंगाल के उस शख्स की जो एक पूरा का पूरा पेड़ ही चबा जाना चाहता है। दुनिया के भोजन रसिकों में शुमार हो चुके दीपक की चाहत अब आम नहीं खास है। दीपक सिंह नाम के शख्स को एक व्यक्ति को लत लग गई है अजीबो-गरीब खाने की। जो कुछ भी खाने को बेताब रहता है। राज्य के बांकुड़ा जिले के निवासी दीपक सिंह नाम के शख्स को कच्ची चीजों को खाने की आदत है। चीजों को बिना पकाये खाने की फिर चाहे वो कच्चा मांस हो, कच्ची दाल हो, कच्चा बैंगन या फिर करेला। यहांतक कि ये शख्स अब पेड़ तक खाने की तैयारी में है। इन्होंने बताया कि ये गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाना चाहते हैं, जिसके लिए इन्होंने पूरा पेड़ खाने की कवायद शुरू कर दी है। रिकॉर्ड बनाने के लिए इन्हें जो-जो खाना होगा ये वो-वो चीजें खाएंगे। इनकी उम्र 50 साल की है। ये खाने से जुड़ी कई प्रतियोगिताओं में भी भाग ले चुके हैं। बहरहाल देखना है कि दीपक की खाने की मशाल की रौशनी आगे किस तरह की रौशनी बिखेरती है।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •