घटना से पुलिस महकमें में मची हड़कंप

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की घटना की निंदा

कोलकाता। राज्य में पुलिस के शौर्य और हिम्मत सहित स्थिती की झलक इस घटना से मिलती है गिरफ्तार सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 2 जवानों को दिनदहाड़े अदालत परिसर के बाहर से साथी जवान पुलिस के हाथों से छीन कर फरार हो गए।  दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर क्षेत्र में गुटीय संघर्ष के दौरान फायरिंग में एक व्यक्ति के मौत के मामले में उक्त दो जवानों को गिरफ्तार किया गया था। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बता दें कि गुरुवार दोपहर सरियाहाट इलाके स्थित प्रिंस मार्केट में दो गुटों के बीच संघर्ष हो गया था। फायरिंग भी की गई थी जिसमें अलताफ जमादार नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। डायमंड हर्बर थाना पुलिस ने इस मामले में मार्केट मालिक मौजम्मिल मंडल को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में स्थानीय सशस्त्र सीमा बल कैंपस में रह रहे दो जवानों अमिताभ प्रमाणिक और दीपक कुमार सिंह के घटना में लिप्त होने का खुलासा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने उक्त दोनों जवानों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के अनुसार गैर कानूनी तौर पर किए जा रहे आर्थिक लेन देन की सूचना पर दोनों जवान मार्केट में पहुंचे थे। दावा किया जवानों ने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर फायरिंग कर दी थी जिसमें अलताफ की मौत हो गई थी। शुक्रवार सुबह मार्केट मालिक और दोनों जवानों को डायमंड हर्बर महकमा अदालत में पेश करने के लिए लेकर गई थी। लेकिन अदालत परिसर से बाहर ही भारी संख्या में पहुंचे एसएसबी के जवानों ने पुलिस के हाथों से अपने दोनों साथियों को छुड़ा लिया और अपनी गाड़ी में लेकर कैंपस में चले गए। दिनदहाड़े आरोपित को छीनने की घटना से पुलिस महकमे के साथ ही सियासी हलके में हड़कंप मच गया। उधर, एडीजी (कानून व्यवस्था) अनुज शर्मा ने एसएसबी के आइजी से वार्ता करने के बाद छुड़ाए गए जवान पुलिस के समक्ष हाजिर हो गए। एसएसबी के आइजी ने राज्य पुलिस को भरोसा दिया है कि घटना से जुड़े जवानों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उधर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। कहा कि कानून व्यवस्था राज्य का मामला है। इसमें एसएसबी जवानों हस्तक्षेप करना सही नहीं है।
Spread the love
  • 6
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    6
    Shares
  •  
    6
    Shares
  • 6
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •