अमित शाह से की जाएगी मृतकों के आश्रितों की नौकरी की मांग

कोलकाता। भाजपा के दो कर्मियों की हत्या के मामले को प्रदेश भाजपा द्वारा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दरबार में ले जाया जाएगा। प्रार्टी सूत्रों ने बताया कि भाजपा उक्त हत्या के मामलों को किसी भी हाल में दबने नही देना चाहती है। यही नही प्रदेश भाजपा मामले पर अति गंभीर है और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे के दौरान मृतकों के एक एक आश्रित को केंद्र में नौकरी दिलाने की प्रार्थना करेगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि अमित शाह के दौरे के बाद पुरुलिया जिले के बलरामपुर में मारे गए दोनों भाजपा कार्यकर्ता दुलाल कुमार और त्रिलोचन महतो के परिजनों को दिल्ली ले जाकर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलवाया जाएगा ताकि वे उनसे न्याय की गुहार लगा सकें। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मृतक भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों में से एक एक व्यक्ति को केंद्र सरकार में नौकरी देने का प्रस्ताव प्रदेश भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रखेगी। उधर, दोनों मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का चेक प्रदेश भाजपा की ओर से सौंपा गया है। इस बारे में राज्य भाजपा के महासचिव प्रताप बंदोपाध्याय ने बताया कि पुरुलिया जिले में तृणमूल ने हमारे दोनों कार्यकर्ताओं की नृशंस हत्या करवाई है।अभी तक किसी की गिरफ्तारी तक नहीं हो सकी है। वारदात के बाद हम लोग पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं और हर संभव मदद भाजपा नेतृत्व द्वारा किया जाएगा। केंद्रीय नेतृत्व ने भी घटना को गंभीरता से संज्ञान लिया है एवं भाजपा के केंद्रीय सचिव रामलाल एवं शिव प्रकाश के निर्देश पर राज्य भर में इस मुद्दे को लेकर व्यापक आंदोलन की तैयारी की जा रही है। बहराहाल देखना है कि भाजपा के शहीदों की मौत पर आगे क्या होता है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •