कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष बी.एन. दत्त का सोमवार को दक्षिण कोलकाता स्थित उनके घर में निधन हो गया। 92 वर्षीय दत्त सांस की बीमारी से पीड़ित थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। फेंफड़ों में संक्रमण की वजह उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी।दत्त वर्ष 1988 से 1990 तक बीसीसीआई अध्यक्ष रहे। वो 1986 से 1991 तक बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भी रहे। दत्त ने भारतीय फुटबॉल संघ की भी अध्यक्षता की थी। दत्त के निधन में शोक जताते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें ‘मास्टर एडमिनिस्ट्रेटर’ बताया। गांगुली ने कहा, ‘यह बहुत बड़ी क्षति है, जिसका भर पाना मुश्किल है।’ जगमोहन डालमिया उनके लिए कह चुके हैं कि उन्होंने क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन दत्त से ही सीखा है। उन्होंने क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन में अपना करियर 1977 में कैब के सेक्रेटरी के तौर पर किया था।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •