भगवा कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

रमेश राय
कोलकाता। जहां जिस तेजी के साथ भाजपा का राज्य में प्रभुत्व बढ़ रहा है वहीं पार्टी के बीच आपसी टकराव व खीचतान की घटनाएं भी सामने आ रही है। भाजपा कर्मियों का गुस्सा दक्षिण चौबीस परगना जिला (पश्चिम) के अध्यक्ष अभिजीत दास बाबी के खिलाफ आज फुटा। भाजपा कर्मियों ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय तक अभिजीत के खिलाफ विरोध जुलूस निकाला व फिर कार्यालय के सामने अपने गुस्से का इजहार करते हुए विरोध दर्ज किया। मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत करते हुए भगवा खेमे के बागी नेता संतोष कुमार व महेशतल्ला मंडल 2 भाजपा के महासचिव रहें राजा घोष ने आरोप लगाया कि तमाम बार शिकायतों के बाद भी अभिजीत दास तानाशाही के साथ ही अपनी मर्जी से पार्टी चला रहें हैं और अपने व उनलोगों को पार्टी में जगह दे रहें है जो उन्हें चढ़ावा चढ़ाते है। भगवा खेमा के बागियों ने आरोप लगाया कि उक्त जिले में जिला अध्यक्ष के कारण भाजपा समर्थकों और कर्मियों का मनोबल गिर रहा है।संतोष कुमार व महेशतल्ला मंडल 2 भाजपा के महासचिव रहें राजा घोष ने बताया कि घटना की लिखित शिकायत प्रदेश भाजपा के संगठन सचिव सुब्रत चटर्जी को दी गयी है। वह नहीं मिले लेकिन उनके कहने पर शिकायत ली गयी है। ज्ञात हो कि वर्ष 2018 के जुलाई माह में भी भाजपा कर्मियों ने दक्षिण चौबीस परगना जिला (पश्चिम) के अध्यक्ष अभिजीत दास बाबी के खिलाफ प्रदेश भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर हंगामा मचाया था और उन्हें हटाने की मांग की थी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •