हत्या का आरोपी गिरफ्तार

पश्चिम मेदिनीपुर। जिले में अपराध के ग्राफ में बढ़ोतरी हो रही है। जिले के दासपुर इलाके के तातसपुर में एक शंख व्यवसायी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक का नाम शुकदेव माइति (40) है। पुलिस ने हत्या के आरोप में जगन्नाथ सामुई नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार शुकदेव के पास जगन्नाथ शंख सप्लाई व कलेक्शन का काम करता है। मृतक की पत्नी ने बताया कि शुकदेव ने जगन्नाथ को एक लाख रुपये दिया था। कई बार रुपये मांगने के बावजूद उसने नहीं लौटाए। आरोप है कि शनिवार रात रुपये लौटाने की बात कहकर जगन्नाथ, शुकदेव को एक कमरे में ले गया और वहां धारदार हथियार से उस पर कई बार वार किया। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्हें देखकर जगन्नाथ फरार हो गया। लोगों ने गंभीर घायल शुकदेव को घाटाल अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दासपुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वैसे इस घटना को लेकर कई तरह की बाते भी की जा रही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •