जाकिर अली
हुगली। महानगर कोलकाता सहित राज्य भर में मातम का त्योहार मोहर्रम मनाया गया। इस दौरान किसी अप्रिय वारदात की खबर नही है।हुगली जिलामें भी आज चारो ओर मोहर्रम के जुलूस निकाले गये। जहां मुस्लिम समप्रदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। मातम के त्योहार मोहर्रम को लेकर पुलिस व प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थी। इधर हुगली इमामबाड़े के पास सम्प्रीति मंच के द्वारा सेवा कार्य किये गये। सिराज सनवर अली ने बताया कि इस दौरान लोगों में शरबत, खजूर व खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। वही पाखोली तृममूल के द्वारा भी लोगों में शरबत व खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।उक्त जानकारी अरुप दास ने दी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •