जैद अनवार ने थामा कांग्रेस का झंडा

रमेश राय/ जहीर
कोलकाता। इस राज्य में हम किसी भी किमत पर एनआरसी को रोकेगें। रही बात एनआरसी के नाम पर जिस तरह से अमित शाह ने धमकी भरा चेतावनी दिया है हम इसके आगे नहीं झुकेगे। उक्त बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने महानगर के वार्ड 44 के कोल्हूटोला में एनआरसी पर एक कार्यक्रम के दौरान कहा। सोमेन मित्रा ने कहा कि अजीब बात है कि एनआरसी के तहत मुसलमानों को छोड़ कर सभी को रखने की बात कही जा रही है जिसका हमलोग विरोध करते है। कौन पार्टी एनआरसी के विरोध कर रही है हम इसपर कुछ नही कहेगे लेकिन कांग्रेस बंगाल में किसी भी हाल में एनआरसी नही होने देगी। वहीं वरीय कांग्रेस नेता व राज्यसभा सदस्य प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा कि इस राज्य में एनआरसी को होने नही दिया जाएगा और कांग्रेस किसी भी गलत कार्य का विरोध करेगी। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता जैद अनवार मोहम्मद ने कांग्रेस का झंड़ा थामते हुए कांग्रेस का दामन धर लिया। जैद अनवार मोहम्मद ने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में कहा कि वर्ष 2005 में ममता बनर्जी ने यहां मुसलमानों को बांग्लादेसी करार दिया था और आज राजनीतिक महात्वाकांक्षा के तहत उन्हें मुसलमान अच्छे लगने लगे। एनआरसी के नाम पर मुसलमानों के साथ नाटक नही चलेगा। राजनीति के तहत हमारे साथ धोखा नही चलेगा। कांग्रेस हमेशा देश के हीत के लिये रही है और कांग्रेस देश के लिये लड़ती रहेगी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •