जयदीप/ ओ. फारुक
कोलकाता। प्रचंड गर्मी में रक्त संकट को कम करने के लिए रवीन्द्रनगर थाना द्वारा आज एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में पुलिस कर्मियों के साथ ही स्थानीय लोगों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया व लगभग 50 लोगों ने रक्तदान किया।थाने की ओर से बताया गया कि प्रत्येक वर्ष पुलिस की ओर से रक्त संकट को कम करने के लिए इस प्रकार के आयोजन किए जाते हैं। इसी क्रम में इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भविष्य में भी रवीन्द्रनगर थाना ऐसे आयोजन करती रहेगी। इस दौरान रवीन्द्रनगर थाना थाना प्रभारी  मो. फिरोज अली को उक्त आयोजन में निष्ठा के साथ आमलोगों की सेवा करते व लोगों के साथ पुलिस के सम्बंधों को मजबूत करने का प्रयास करते देखा गया ताकि लोग पुलिस के साथ सहयोग कर सके। उक्त कार्यक्रम में मटियाबुर्ज के विधायक अब्दुल खालिक मोल्ला व कई वार्डो के पार्षद भी मौजूद रहें।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •