कोलकाता। महानगर कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बार फिर लैंडिंग के दौरान एक पक्षी विमान से टकरा गया। हालांकि घटना में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। विमान को भी कोई क्षति नहीं हुई है। घटना आज सुबह 10:30 के करीब की है। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक यूएस-बांग्ला एयरलाइन का एक विमान सोमवार को यहां एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर रहा था। इसी दौरान उससे एक पक्षी टकरा गया। विमान ढाका से कोलकाता आ रहा था। भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) के एक प्रवक्ता ने बताया कि विमान के पायलट ने पक्षी से टक्कर होने की जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को दी थी। इसके बाद विमान के उतरने के बाद उसकी जांच की गई। विमान को किसी भी तरह की कोई क्षति नहीं हुई है। ढाका-कोलकाता विमान संख्या बीएस201 सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर पहुंचा। सुरक्षा जांच के बाद जब किसी भी तरह के नुकसान नहीं होने की पुष्टि हुई उसके बाद विमान दोपहर 12 बजकर पांच मिनट पर ढाका के लिए रवाना हो गया।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •