कहा, यहां का रसगुल्ला खाए व दिल्ली में पछताएं

यूपी में भी होगा भाजपा का बूरा हाल

राजनीति में भगवा खेमा कर रही है धर्म का इस्तेमाल 

पूर्व वर्दमान। जहां आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस राज्य में जन सभाओं में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सरकार पर करारा हमले किये वहीं ममता बनर्जी ने भी अपनी बातों से इन्हें जवाब दिया। पूर्व वर्दमान में एक चुनावी जन सभा में  राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ कहा कि वह इस राज्य में एनआरसी को लागू नहीं होने देगी। इसके लिये चाहे उन्हें जो भी करना पड़ेगा वह तैयार हैं। उन्होंने दावा कि किया की संसद में तृणमूल ने सबसे अच्छा कार्य किया है। उन्होंने कहा कि, जिस कथित धर्म में आदमी की हत्या  करने की बात होती है वह मानवता का धर्म नहीं हो सकता है। उनलोगों का धर्म हिन्दू धर्म नही बरन पाशविक धर्म है। ऐसे लोगों को धर्म के नाम पर वोंट नही दें। वह लोग धर्म के नाम पर लोगों को बांट रहे है।ममता बनर्जी ने साफ कहा कि लेकिन ऐसे लोग याद रखें, मै उन्हें बंगाल का बड़ा-बड़ा रसगुल्ला दूंगी और वह  इसे खाये और दिल्ली जाकर पछताएं।भाजपा को उत्तर प्रदेश में 13 सीटें भी नही मिल सकेगी। उनका हाल बदहाली वाला होगा। हैरत है कि मोदी के डर से कोई जुबान ही नहीं खोल रहा है, केवल मै ही उनके खिलाफ मोर्चा खोले हुई हूं। आगे सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि, गांधीजी से कौन डरता था? लेकिन दिल्ली में ऐसे नेता है जिससे लोग डर रहे है। आरोपों से पहले किसी को भी स्थिति को जानना चाहिए। इस राज्य में दुर्गा पूजा से लेकर ईंद सबका आयोजन होता है। किसी को बताने की जरुरत नही है। सबको पता है कि जिस घड़े में कुछ नही होता उसमे ज्यादा आवाज होता है। बंगाल में मनमानी नही चलेगी। पांच सालों में भाजपा राम मंदिर नही बना सकी है और अब राम मंदिर की बात फिर कर रही है। लेकिन लोगों को पता है कि उनके झांसे में नही आना है। सबकों पता है कि वह धनजन के नाम पर लोगों के रुपये लूट रहें है और विदेश की यात्रा कर रहे है। ममता ने कहा कि भाजपा बंगाल में एनआरसी लागू कर यहां के लोगों को डराने की कोशिश कर रही है लेकिन मेरे जीते जी ऐसा कभी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यहां भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलेगी। भाजपा धर्म का इस्तेमाल कर राजनीतिक लाभ हासिल करने की कोशिश कर रही है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •