राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का अजीब बयान

कोलकाता। जब मानवा अधिकार आयोग की प्रदेश में सर्वोच्च कुर्सी पर बैठें लोग ही बचकाना बयान देने लगे तो मानवाधिकार जैसे शब्द भी शर्मा जाये। जी हां, कुछ ऐसा ही हुआ है। पश्चिम बंगाल महिला आयोग की अध्यक्ष सुनंदा मुखर्जी ने एक बयान में यह कह दिया है कि सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाइयों के विज्ञापन बढ़ते दुष्कर्म की असल वजह हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञापन में सेक्स और कामुकता बढ़ाने से संबंधित दृश्य दर्शाए जाते हैं। नतीजतन विज्ञापन का असर पुरुषों की मानसिकता पर देखने को मिल रहा है। वह साल्टलेक में एक नेपाली युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले पर प्रतिक्रिया दे रहीं थीं। सुनंदा ने कहा कि ऐसा विज्ञापन पुरुषों के मन में गलत ख्याल पैदा कर रहा है और वे अनियंत्रित होकर ऐसे जघन्य अपराध को अंजाम दे रहे हैं। गौरतलब है कि साल्टलेक के सेक्टर-5 में एक नेपाली युवती के साथ रविवार की रात सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। बहरहाल देखना है कि पूरे मामले पर केन्द्रीय  मानवा धिकार आयोग का क्या रुख होता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •