गुजरात चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे से प्रदेश बीजेपी में उल्लास

कोलकाता। गुजरात चुनाव के दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के साथ ही एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। उक्त एग्जिट पोल के नतीजों से गुरजात में भाजपा को कितना राहत मिल रही है यह तो अलग बात है लेकिन उक्त एग्जिट पोल के नतीजों से बंगाल भाजपा की जिम्मेवारी बढ़ती दिख रही है। वहीं इस राज्य के भाजपाईयों में उत्साह भी देखा जा रहा है। भाजपाई कह रहे हैं कि हम अब गुजरात के बाद बंगाल में कमल खिलाएगें। मिली जानकारी को माने तो एक माह के मध्य ही बंगाल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रदेश में आ रहें हैं। वह यहां आकर बंगाल में भाजपा की कार्यशैली में बदलाव के तहत कई तरह के परिवर्तन को अंजाम दें सकते हैं। अगर अब बात गुजरात की करे तो एक वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक बीते 22 सालों से सूबे की सत्ता में काबिल बीजेपी को एक बार फिर 5 साल के लिए बहुमत के साथ सत्ता मिल सकती है। पूरे देश में राजनीतिक सरगर्मी पैदा करने वाले इस राज्य के चुनाव में बीजेपी को 108 सीटों के साथ बहुमत मिलता दिख रहा है। 182 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में सरकार गठन का जादुई आंकड़ा 92 है। वहीं, बीते चुनावों के मुकाबले इस बार मजबूती से लड़ने के बाद भी कांग्रेस को 74 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है। बहरहाल लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता कब क्या करेगें यह कहा नहीं जा सकता है लेकिन सच तो यह भी है कि गुजरात चुनाव के लिये वोटर एग्जिट पोलों में जिस तरह से भाजपा को आगे दिखाया जा रहा है इससे बंगाल भाजपा में उत्साह जरुर है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •