कोलकाता। भारत रत्न अटल बिहारी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के द्वारा महानगर के कई अस्पतालों में खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कमेटी के नेता सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना पाल के नेतृत्व में विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत लगभग 200 मरीजों में कई तरह के खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। गुप्ता ने बताया कि इस दौरान अस्पताल कर्मियों का सहयोग सराहनीय रहा। इस दौरान प्रदेश कमेटी की इंदिरा साहा, ओम प्रकाश पोद्दार जायसवाल, भोला जायसवाल आदी मौजूद रहें।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •