सम्पति विवाद में खून का रिश्ता हुआ तार तार

लक्ष्मी शर्मा
दक्षिण दिनाजपुर। मात्र कुछ घंटे के मध्य़ ही पुलिस ने दक्षिण दिनाजपुर जिले में कथित रूप से पारिवारिक संपत्ति हड़पने के लिए अपनी दो बहनों और भांजी की हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बात करने पर आज पुलिस सूत्रों ने बताया कि गंगारामपुर मंडल अंतर्गत चाइना बाजार के चंपाटल्ली निवासी अबू ताहिर मियां ने शनिवार की रात मीना खातून (28) और राबिनिया खातून(18) तथा प्रियंका(8) पर फावड़े से वार किया और इसके बाद तकिए से उनका गला घोंट दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथियार को बरामद कर लिया है।उन्होंने बताया कि मीना अपने पिता के साथ रहती थी और उनकी संपत्ति का एक हिस्सा अपनी पुत्री प्रियंका के नाम करना चाहती थी। इसी कारण अबू ताहिर ने इन तीनों की हत्या कर दी। पुलिस व स्थानीय सूत्रों ने बताया कि भाई ने बहनों व भांजी की हत्या कर शवों को जमीन में गाड़ने का प्रयास किया। अपने जीजा पर भी आरोपित भाई ने जानलेवा हमला किया था। उसकी हालत गंभीर है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पैतृक जमीन को लेकर भाई-बहन के बीच लंबे समय से झगड़ा हो रहा था। आरोपित भाई आबू ताहेर मियां जमीन अपने नाम करवाना चाहते थे। इसके लिए बहनों पर दबाव बना रहे थे। जीजा इदरिश को गंगारामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उल्लेखनीय है कि आबू ताहेर मियां अपनी तीनों बहन रोजीना बीवी, मेनका बीवी व टाका खातून के साथ घर के बरामदे में बैठकर बात कर रहा था। इसी बीच रेजीना बीबी बाहर चली गयी। आबु ताहेर ने घर मे धारदार फावड़े से अपनी बहन मेनका खातून, टाका खातून व भाजी प्रियंका को व धारदार कुदाल से मौत के घाट उतार दिया। शव को मिट्टी खोदकर गाड़ना चाहता था, तभी रेजिना बाहर से आ गयी और शोर मचाने लगी। पड़ोसियों ने आकर आबू को जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •