कोलकाता। महानगर में सड़क हादसों में लोगों की मौत का क्रम थम नही रहा है। आज बांग्ला नव वर्ष के दिन उत्तर चौबीस परगना के हबड़ा में तब मातम पसर गया जब सुबह एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में मारे गये लोगों की पहचान शानू घोष और सत्यजीत विश्वास के रूप में हुयी है।तीन अन्य गंभीर रूप से घायल माेटरसाइकिल सवारों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के समय मोटरसाइकिल सवार कालसिमा से हावड़ा आ रहे थे कि दूसरी ओर से आ रहे ट्रक ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हाे गयी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
Spread the love
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    4
    Shares
  •  
    4
    Shares
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •