कोलकाता। पूरी दुनिया में मदर के नाम से मदर टेरेसा की ख्याति है। इस वर्ष सितंबर में मदर टेरेसा को संत घोषित किया जाएगा और इसके उपलक्ष्य में उनके जीवन और शिक्षाओं पर केंद्रित एक फिल्म महोत्सव का आयोजन भारत में 100 से अधिक स्थानों तथा करीब 50 अन्य दशों में किया जाएगा। वर्ल्ड कैथोलिक एसोसिएशन फॉर कम्युनिकेशन के इंडिया चैप्टर द्वारा आयोजित मदर टेरेसा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव यानी एमटीआईएफएफ की शुरआत 26 अगस्त से कोलकाता में होगी जिसके बाद अगले छह महीनों तक इसका आयोजन पूरी दुनिया में होगा। महोत्सव के निदेशक सुनील लुकास ने बताया कि वह नोबल पुरस्कार विजेता के जीवन पर बनी और उनके जीवन से प्रेरित फिल्मों और वृत्तचित्रों की सबसे शानदार और बड़ी प्रदर्शनी प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि ‘‘इसका उद्देश्य पूरी दुनिया में मदर टेरेसा का संदेश फैलाना है। हम लोगों में जागरूकता और संवेदनशीलता बढ़ाना चाहते हैं।’’ कोलकाता में 45 साल तक गरीब और बीमार लोगों की सेवा करने के बाद 1997 में मदर टेरेसा का निधन हो गया था। रोमन कैथोलिक नन को वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस द्वारा चार सितंबर को संत घोषित किया जाएगा।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •