रमेश राय 

कोलकाता। सड़क हादसों में भारत को हर साल मानव संसाधन का सर्वाधिक नुकसान होता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में 12.5 लाख लोगों की प्रति वर्ष सड़क हादसों में मौत होती है। इसमें भारत की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत से ज्यादा है। ऐसे में सावधानी जरुरी है। दक्षिण कोलकाता के सरसोना में आज द लास्ट सपर व श्रवंती कला केन्द्र द्वारा सेव ड्राईव सेव लाइफ जागरुकता अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां 400 प्रतियोगियों ने भाग लिया व उन्हें पुरुस्कार भी दिये गये। कार्यक्रम में सरसोना ट्राफिकगार्ड के एडीशनल ओसी पिनाकी प्रमाणिक, वार्ड 127 के पार्षद मीहिर भक्त, जगदीश महाराज, तापस राय आदी मौजूद थें।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •