रौनक कुमार शंकर
पश्चिम मेदिनीपुर। घटाल से भाजपा की उम्मीदवार व पूर्व आईपीएस भारती घोष ने आज जिले के डेबरा में कहा मै अपनी जीत को लेकर अश्वस्त हूं। राज्य के लोग इस दिवालिया सरकार को जवाब देगें। अगर मै चुनकर आती हूं तो लोगों के लिये और बेहतर काम करुंगी। राज्य में शिक्षा व स्वास्थ्य का हाल बेहाल है। राज्य सरकार दिवालिया हो गई है। फिल्म स्टार हो या कोई और राजनीति में उम्मीदवारों का फैसला जनता करती। कौन मेरे खिलाफ क्या कहता है इसका जवाब समय आने पर मिलेगा। सीएम ममता बनर्जी को कभी मां कहने वाली भारती घोष से जब सीएम के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मां को मां की महत्ता बरकरार रखना चाहिए। अजीत माइती जैसे तृणमूल नेता की बातों का मै जवाब देना उचित नहीं समझती हूं। कौन कितने पानी में है यह तो वक्त बताएगा। इस राज्य का तृणमूल ने कबाड़ा निकाल दिया है। आज भी घटाल के लोग बुनियादी विकास की बांट जोह रहे है। इधर प्रचार मुहिम में मौजूद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि तृणमूल के पास आरोपों के अलावा और कोी काम नही है।एक सवाल के जवाब में घोष ने कहा कि कभी भारती सरकारी अधिकारी थी तो हमने उनके खिलाफ भी आवाज उठाई थी। आज जनता को सबकुछ पता चल गया है।

Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •