हत्या आरोपी पति फरार
कूचबिहार। अग्नि को साक्षी मानकर उसके सात फेरे लेकर जिस पति अपनी पत्नी की रक्षा के वादे किये उसी ने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया । पुलिस सूज्ञॉत्रों ने बताय कि पारिवारिक अशांति से तंग आकर पति ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से अपने पत्नी का सर धड़ से अलग कर दिया। गुरूवार सुबह कूचबिहार के डाउड़ागुड़ी इलाके के दासपाड़ा गांव में यह घटना घटी। पत्नी के सर को धर से अलग करने की घटना की खबर से पूरे इलाके में उत्तेजना का माहौल छा गया। मृतक महिला का नाम सविता राय (55) बताया गया है। इस दिन अपने ही घर में पत्नी की हत्या करने के बाद से आरोपी पति प्रमोद राय फरार हो गया। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार आरोपी प्रमोद राय इलाके में सब्जी बेचने का काम किया करता था। इस बीच वह कोई काम नहीं कर रहा था। यहां तक उसकी दो लड़की शादी पहले हो चुकी थी। घर में लगातार अशांति के बीच लड़का घर के बाहर रहता था। इसके बाद भी लगातार पति व पत्नी में अक्सर झगड़ा होते रहता था।इस दिन घटना को लेकर पड़ोसी महिला ने बताया कि सुबह 11 बजे उसके घर में ग्वाला दूध देने गया। लेकिन ग्वाला के कई बार आवाज देने के बाद अंदर से किसी की आवाज बाहर नहीं आई। जब उसने आवाज लगाने के साथ घर में घुसकर देखा तो महिला खून से लथपथ हालत में पड़ी थी और उसका सर धर से अलग था। घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला का पति घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।