फिरोज आलम
कोलकाता। राज्य में तृणमूल का चुनाव प्रचार पूरे दमखम पर जारी है। आज शाम को सीएम ममता बनर्जी के भतीजे व डायमण्ड हार्बर से उम्मीदवार अभिषेक बनर्जी ने अपने लोकसभा क्षेत्र के मटियाबुर्ज स्थित पांचुड़ कालेज के पास एक कर्मी सम्मेलन व प्रचार सभा को अंजाम दिया। जहां स्थानीय विधायक खालिक मोल्ला से अभिषेक बनर्जी का अभिनंदन किया। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि वह ममता बनर्जी की प्रेरणा पर जनता की सेवा के लिये तैयार है और जनता की सेवा करते रहेगे। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि भाजपा जातीवाद की राजनीति करती है लेकिन तृणमूल सर्वधर्म समान भाव में यकिन रखती है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो राम के नाम पर राजनीति करती है। लेकिन इस राज्य के लोगों को बरगलना आसान नही है। अभिषेक ने इस दिन पार्टी के पार्षदों से कहा कि वह लोग आम लोगों के घर घर जाकर उनसे जूड़े। क्यों कि जनता ही लोकतंत्र में आखरी बात तय करती है। इधर स्थानीय विधायक खालिक मोल्ला ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि अभिषेक बनर्जी बनर्जी ने यहां जिस स्तर पर विकास के कार्य को अंजाम दिया है वह दिखता है और उन्हें जनता फिर से अपना प्यार देगी।

Spread the love
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    5
    Shares
  •  
    5
    Shares
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •