कोलकाता। महानगर में शराबियों के द्वारा हुड़दंग मचाने का क्रम जारी है।  फिर शराबियों ने कोलकाता पुलिस के एक एएसआई सहित दो पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की। घटना सोमवार रात 11 बजे कोलकाता इंडियन म्युजियम के सामने घटना घटी । रंजीत सिंह व संजय दत्त नाम के आरोपियों को न्यू मार्केट थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि उक्त युवक शराब के नशे में काफी धुत्त थें और दो महिलाओं के साथ कोलकाता इंडियन म्युजियम के सामने से गुजर रहें थें। तभी उक्त युवकों नें म्युजियम की दीवार पर पेशाब करना शुरु कर दिया। तैनात पुलिस कर्मियों के मना करने पर युवक पुलिस वालों को ही उल्टे गालियां देने लगे और फिर उनलोगों पर हमला कर दिया। आरोप है कि शराबियों ने पुलिस कर्मियों से मारपीट की और उल्टे उन्हें धमकाया भी । उक्त घटना के बाद न्युमार्केट ने से पुलिस वालों ने अतिरिक्त पुलिस मंगवा कर दोनों शराबियों को थाने लेकर आये और फिर वहां इन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि वैसे युवकों के साथ जो महिलाएं थीं उन्हें छोड़ दिया गया कारण उनका मामले में कोई दोष नहीं था। खैर चाहे जो भी हो लेकिन महानगर में पुलिस वालों के शराबियों के द्वारा पिटने की यह कोई नई घटना नहीं है।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •