महानगर में बदली बादलों की रंगत व बारिश ने दी थोड़ी तरावट

जयदीप यादव
कोलकाता। दोपहर के बाद आज शाम से पहले महानगर कोलकाता में बारिश ने थोड़ी तरावत दी। सबसे पहले महानगर में बादलों का रंग बदला और तमाम जगहों पर आकाश का नजारा नयनाभिराम दिखा। अचानक बारिश होने लग और अगर बात धर्मतल्ला इलाके की करे तो बारिश के कारण समसामयिक तौर पर ट्राफिक जाम भी हुई। लेकिन बारिश के कारण लोगों को थोड़ा ही सही लेकिन एकबार फिर राहत जरुर मिली।  बारिश के बाद से थोड़ी राहत जरुर मिली है।कोलकाता और आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य है। अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इधर अलीपुर मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में कोलकाता के लिए तूफान की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने भी मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। हादसों से बचने के लिए मौसम विभाग ने तूफान के दौरान घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। अलीपुर मौसम विभाग ने आज दोपहर संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। मौसम कार्यालय के अनुसार गुरुवार को कोलकाता और दक्षिण 24 परगना में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अलीपुर मौसम विभाग ने मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। उत्तर बंगाल के माल्दा और उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। पहाड़ी इलाकों समेत जिले के बाकी हिस्सों में गरज के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है। शनिवार से फिर से बारिश के लिए अनुकूल माहौल बन सकता है।पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •