कोलकाता।lacket chatterjee महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर पोर्ट अंचल स्थित ऐतिहासिक भूकैलाश शिव मंदिर में लोगों की निगाहें तब एक ओर ही टीक गयी जब उन्होंने प्रदेश बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष व अभिनेत्री लाकेट चटर्जी को अपने बीच में देखा। ऐसे में वहां मौजूद लोगों में सेल्फी व फोटो लेने की होड़ सी मच गयी। लाकेट चटर्जी ने ऐतिहासिक भूकैलाश शिव मन्दिरों में स्थापित एशिया के वृहत्तम दो शिवलिंग श्री रक्त कमलेश्वर और श्री कृष्ण चंद्रेश्वर का जलाभिषेक भी किया। भाजपा युवा मोर्चा, कोलकाता पोर्ट ईस्ट मण्डल के अध्यक्ष भवनेश सिंह द्वारा उनका स्वागत किया गया। स्थानीय समाजसेवी छोटू यादव ने बताया कि इस ऐतिहासिक शिव मन्दिर की विशेष महिमा है और 227 वर्ष प्राचीन इन शिवलिंगों के जलाभिषेक के लिये राज्य भर से लोग यहां आते हैं। मौके पर युवा मोर्चा के महामंत्री आशुतोष झा व युवा मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता अनुभव सिंह, राजीब दे, राहुल राय, शक्ति शिवम, अनीश गिरी, सुभम शाव आदि उपस्थित थे।

Spread the love
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    4
    Shares
  •  
    4
    Shares
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •