रौनक कुमार
कोलकाता/खड़गपुर। बाबुल सुप्रियो के विवादित गाने को लेकर जहां राज्य में तृणमूल तनी हुई है आज वही इस गाने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो की पीठ थपथपाई। दिलीप घोष ने सिर्फ उनकी पीठ ही नहीं ठोंकी बरन वह खुद भी महिला सम्मेलन में इस गाने पर लचकते नजर आये। पश्चिम मेदिनीपुर के मातकापुर युवक संघ माठ में महिला सम्मेलन में भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष पूरे मूड में रहे। उन्होंने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में कहा कि गाना तो हर कोई गाता है। गाने के लिये क्या चुनाव आयोग की इजाजत लेनी होगी। गाने पर विवाद से पता चलता है कि बाबूल सुप्रियों की ख्याति किस कदर विख्यात है। रही बात मानस भुईंया के आरोपों की तो वह बेचारा क्या करे। अगर सुब्रत मुखर्जी में दम था तो वह चुनाव याहां आकर लड़ते । दरअसल तृणमूल को लड़ने के लिये लोग ही नहीं मिल रहे थे। किसमे कितना दम है यह तो चुनाव के बाद पता चल ही जाएगा। ज्ञात हो कि केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता बाबुल सुप्रियो के खिलाफ एक गाना गाने के लिए एफआईआर दर्ज कराई गई है। शिकायत दर्ज कराने वाले शख्स को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि बाबुल के गीत के बोल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अवमानना करने वाले हैं। इस बीच, बंगाल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शिकायत को एफआईआर में तब्दील कर दिया है।

Spread the love
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    5
    Shares
  •  
    5
    Shares
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •