केवड़ातल्ला महाश्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार 

कोलकाता। महानगर कोलकाता में ही रविवार की शाम को स्वर्गीय डॉ रमा प्रसाद गोयनका की पत्नी सुशीला गोयनका का निधन हो गया।  गोयनका परिवार के सदस्यों, शुभ चिंतकों और प्रशंसकों की भारी संख्या में उपस्थिति में आज सुबह कालीघाट के केवड़ातल्ला महाश्मशान घाट में सुशीला गोयनका का अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान आरपीजी समूह के चेयरमैन और सबसे छोटे पुत्र संजीव गोयनका, सबसे बड़े पुत्र हर्षवर्धन गोयनका, आरपी-संजीव गोयनका समूह के चेयरमैन व  उनके बच्चों और परिवार के सदस्यों के साथ उपस्थित थे, जिनमें स्वर्गीय डॉ रमा प्रसाद गोयनका के भाई जगदीश प्रसाद और गौरी प्रसाद गोयनका उपस्थित थे। महानगर कोलकाता में जन्मे स्वर्गीय राम सुंदर कनोरिया की पुत्री सुशीला गोयनका का विवाह 1948 में रमा प्रसाद गोयनका से हुआ था। राम प्रसाद गोयनका ने एक विशाल औद्योगिक साम्राज्य का निर्माण किया था। भारतीय परंपरा और संस्कृति के प्रति उत्साही, धार्मिक प्रवृति की सुशीला गोयनका भारतीय संगीत में उनकी रूचि और लता मंगेशकर सहित भारत की कुछ संगीत किंवदंतियों के साथ उनके घनिष्ठ संबंध के लिए भी जानी जाती थीं। अपने अंतिम समय तक सुशीला गोयनका देश की वृहद बड़ी संगीत कंपनी सारगामा इंडिया लिमिटेड के निदेशक थीं। सुशीला गोयनका के अंतिम संस्कार के समय राज्य सरकार के मंत्रियों सहित वरिष्ठ अधिकारी, महानगर के उद्योगपतियों और शुभचिंतक आज सुबह केवड़ातल्ला महाश्मशान घाट में बड़ी संख्या में दोस्तों और प्रशंसकों अंतिम दर्शन के लिये उमड़े। बैठक मंगलवार को महालक्ष्मी मंदिर 70 डायमंड हार्बर रोड 4-6 बजे होगी।
Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •