जाकिर अली
हुगली। आमतौर पर देखा जाता है कि किसी सामान की एक्सपायरी का डेट एकदम नजदीक होता है तो उक्त सामान के लिये विज्ञापन काफी तेज कर दिया जाता है। ठीक इसी परिप्रेक्ष्य में दीदी के बोलो को देखा जा सकता है। दीदी के राजपाट जाने का समय अब एकदम नजदीक आ गया है। उक्त बात आज पूर्व आईपीएस व भाजपा नेत्री भारती घोष ने कही। वह इस दिन हुगली जिले के कोननगर स्थित चटकल में पार्टी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर व स्व. पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्य तिथि से सम्बंधित श्रद्धांजलि कार्यक्म में बोल रही थी। भारती घोष ने कहा कि जहां तक आमलोगों में ज्यादत्तर का फोन दीदी के बोलो कार्यक्रम के तहत नहीं लग रहा है तो यह आम बात है पहले भी वह फोन नहीं उटाती थी। समस्या के निपटारे के लिये सरकारी अधिकारी फोन पर बात करते है आज भी उक्त कार्यक्रम के तहत ऐसा ही हो रहा है। इसमे नया बात क्या है। हां, कई ऐसे आमजन है जो फोन कर मुसिबत में फंस गये दिन में फोन किया और रात में दीदी की पुलिस उन्हें उठा ले गयी। दीदी की सत्यता का पता सब को चल गया है। उक्त कार्यक्रम में राजकमल पाठक सहित भाजपा के अन्य नेता बी मौजूद रहें।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •