उम्मीदवारों ने की जनता को रिझाने की कोशिश

कोलकाता। आईपीएल की खुमार के बीच चुनावी बुखार। जी हां आज रविवार छुट्टी का दिन महानगर कोलकाता कुछ अलग रंग में देखा गया। इस दिन जनता से नेताओं का प्रेम उमड़ता महसूस किया गया। राज्य की सत्ताधारी तृणमूल से लेकर भाजपा व माकपा के लोक सभा के उम्मीदवारों ने आज सारा दिन दिन जमकर चुनाव प्रचार किया। छुट्टी का दिन होने की वजह से कोलकाता में लोकसभा प्रार्थियों ने जमकर चुनाव प्रचार करने की रणनीति को अंजाम दिया। आज सुबह  से ही दक्षिण कोलकाता लोकसभा सीट से तृणमूल की प्रत्याशी माला राय चुनाव प्रचार के लिए सड़कों पर उतर गईं। उन्होंने इलाके के लोगों से मुलाकात की। मॉर्निंग वॉक के समय से ही वह सड़कों पर उतर गई थीं। सड़कों पर घूमने, दौड़ने और व्यायाम करने के लिए निकले लोगों से माला राय ने मुलाकात की और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की है। विशेषकर उन्होंने महिलाओं से बात की और उन्हें आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में महिलाओं के विकास के लिए काम किया गया है। उसी तरह से उनकी जीत के बाद इलाके में महिलाओं के विकास के लिए काम किया जाएगा। माला रॉय नगर निगम की चेयर पर्सन हैं और समय-समय पर इलाके में पहले भी घूमती-फिरती रही हैं। इसलिए उनके लिए इलाके के लोग ना तो अनजान थे और ना ही वह इलाके के लोगों के लिए अनजान थीं। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की है। इधर माला राय के अलावा माकपा प्रत्याशी कोनिनिका घोष ने भी चुनाव प्रचार की शुरुआत सुबह से ही कर दी थी। वह जादवपुर विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस की शिक्षिका हैं। छुट्टी का दिन होने की वजह से उन्होंने इलाके के पार्क, सड़कों, क्लबों आदि में जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की है। कोनिनिका ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के शासन में राज्य भर के लोग परेशान हैं।  जादवपुर लोकसभा क्षेत्र के लोग भी काफी पीड़ित हुए हैं और लोग इस बार किसी भी सूरत में तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में मतदान नहीं करेंगे। उधर सुबह से ही यहां से भाजपा के प्रत्याशी राहुल सिन्हा ने भी चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी थी। उनके साथ राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली मौजूद थीं।
Spread the love
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    4
    Shares
  •  
    4
    Shares
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •