नदिया। जिले के कल्याणी नगर पालिका के एक नम्बर वार्ड स्थित पानी टंकी रास्ते में दो युवकों के शव पाये जाने को लेकर स्थानिय लोगों में सनसनी फैली तो हड़कंपा भी मचा। लोगों से मिली सूचना के बाद कल्याणी से पुलिस ने दो युवकों के शव बरामद किया। मृतकों के नाम दीपंकर घटक (22) और सुशांत मंडल (27) हैं। दोनों ही कल्याणी नपा इलाके के रहने वाले थे। गुरुवार सुबह दोनों के शव कल्याणी नपा के एक नम्बर वार्ड स्थित पानी टंकी रास्ते से बरामद किये गये। दीपंकर का घर विद्यासागर कालोनी और सुशांत का घर रवीन्द्रनाथ कालोनी में है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये। खबर पाकर स्थानीय पार्षद और तथा कल्याणी नपा के चेयरमैन सुनील तालुकदार भी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहान नहीं कहा जा सकता है कि उक्त युवकों की मौत कैसे हुई।

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •