कईयों के विभाग बदले व पर कतरे जाने की सम्भावना
आज होगा ममता सरकार के नये विस्तरित मंत्री मंडल का ऐलान

कोलकाता। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज दोपहर को नये विस्तरित मंत्री मंडल का ऐलान करेगी। लेकन खबरों की माने तो बरानगर के विधायक तापस राय, विधाननगर के विधायक सुजीत बसु, चाकदा की विधायक रत्ना घोष, उलूबेरिया उत्तर के विधायक निर्मल मांझी को ममता बनर्जी के इस नये विस्तरित मंत्री मंडल में जगह मिल रही है। लेकिन इसके अलावा और किसे पहली बार मंत्री बनाया जाएगा यह अभीतक साफ नही हो सका है। आज दोपहर बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने नये विस्तारित मंत्री मंडल का ऐलान करेगी। वैसे बता दे कि कुछ दिन पहले भी सुजीत बोस को दमकल मंत्री बनाये जाने की खबर सामने आयी थी, लेकिन बाद में यह मंत्रालय फिरहाद हकीम को सौंप दिया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री कुछ मंत्रियों के विभाग बदल सकती हैं। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं हुई है। अगले साल लोकसभा चुनाव होने वाला है। इसके मद्देनजर सभी पार्टियां अभी से अपनी तैयारी में लग गयी हैं। सूत्रों के मुताबिक मंत्री राजीव बनर्जी का विभाग बदला जा सकता है, इस लिस्ट में कई और मंत्रियों के नाम शामिल हैं, जिनके नाम का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। राज्य सचिवालय के सूत्रों के मुताबिक, सुकुमार हांसदा को विधानसभा का नया उपाध्याक्ष बनाया जा सकता है, वह स्वर्गीय हैदर अजीज सफवी की जगह ले सकते हैं, जिनका बुधवार को देहांत हो गया था। सूत्रों के अनुसार इस बदलाव में ममता बनर्जी सरकार में कुछ नये चेहरे नजर आ सकते हैं और साथ ही कुछ मंत्रियों के दायित्वों को भी बांटा जा सकता है। बंगाल सरकार में कुल 44 मंत्री के पद हैं, लेकिन फिलहाल राज्य में मंत्रियों की तादाद 40 है। यानी पहले से ही चार मंत्री पद खाली पड़े हुए हैं। शोभन चटर्जी के मंत्री पद से इस्तीफे और फिरहाद रकीम के मेयर बनने के बाद मंत्रिमंडल में नये लोगों को शामिल किया जाना अनवार्य हो गया था। राज्य सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार इस बार मंत्रिमंडल में कुछ नये चेहरे शामिल किये जा सकते हैं।

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •