ब्रेन स्ट्रोक के बाद लाये गये अस्पताल में

कोलकाता। लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को बुधवार रात वेंटिलेटर पर रखा गया। उनका इलाज डॉ सुकुमार मुखर्जी के नेतृत्व में पांच डॉक्टरों की एक टीम कर रही है। सोमवार को सोमनाथ हेमोरेजिक स्ट्रोक हुआ था। उन्हें सांस लेने के साथ-साथ किडनी की भी समस्या हो गई। इसी के बाद उन्हें बेलव्यू नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि सोमनाथ चटर्जी को सेरिब्रल अटैक (हीमोरहैजिक स्ट्रोक) हुआ है और मध्यम आकार में ब्लाड क्लोट (खून का थक्का) जमा हुआ है जो यद्यपि सामान्य है लेकिन 89 साल की उम्र के मरीज के लिए यह खतरनाक है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी हफ्ते सोमवार को अचानक सेरिब्रल अटैक आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उल्लेखनीय है कि माकपा के पूर्व सदस्य, चटर्जी वर्तमान में एक स्वतंत्र उम्मीदवार हैं। उन्होंने 2004 से 2009 तक लोकसभा के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। 2008 में जब माकपा ने कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए-1 सरकार से समर्थन वापस लिया था, तब चटर्जी लोकसभा स्पीकर थे।पार्टी के आदेश के बावजूद उन्होंने स्पीकर पद छोडऩे से इन्कार कर दिया था इसके बाद पार्टी ने उन पर कार्रवाई की थी। हाल ही में उन्होंने एक प्रेस वार्ता के दौरान पश्चिम बंगाल सरकार पर पंचायत चुनाव में कथित तौर पर धांधली का आरोप लगाया था। डाक्टरों का कहना है कि हेमोरेजिक स्ट्रोक की वजह से छोटे-छोटे ब्लड क्लाट्स (खून के थक्के) जम जाते हैं।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •