जल जमाव से परेशान लोगों ने सुनायी व्यथा

हावड़ा। क्रिकेट के मैदान में जौहर दिखाने वाले व राज्य के खेल मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला तब मंगलवार को तब लोगों से घिर गये जब वह हावड़ा के सालकिया में जलजमाव के बीच पहुंचे। मंत्रीजी के आते ही लोगों ने उन्हें घेर लिया और कहा कि स्थानीय लोगों को इस नारकिय स्थिती से कब निजात मिलेगी। यहीं नहीं अपनी व्यथा सुनाते हुए एक महिला ने खेल मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला से यहां तक कह डाला कि आप यहां पांच मिनट रहकर दिखायें तब पता चलेगा कि हमलोग चौबीस घंटे यहां कैसे बिताते हैं। यह अलग बात है कि उक्त महिला के शब्दों के बालिंग का जवाब क्रिकेट के मैदान में जौहर दिखाने वाले व मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला ने अपने शब्दों के बैटिंग से इन शब्दो से दिया कि वह स्थानीय है और बचपन में उन्होंने यहां के हालात देखें हैं।
स्थानीय लोगों ने खेलमंत्री को बताया कि सालकिया के कामनी स्कूल लेन, घोषपाड़ा, अक्षय चटर्जी लेन, मोइना पाड़ा लेन सहित तमाम इलाकों में आधे घंटे की बारिश में जिस तरह से बरसात का पानी जमता है वह कम से कम 15 दिनों तक रहता है। जलजमाव के कारण गंदगी के बहने से स्तानीय लोग बीमार हों रहें हैं। जमा पानी सड़कर दुर्गंध मारता है और हमलोग नारकिय जीवन यहां जी रहें हैं। खेल मंत्री ने लोगों को अस्वासन दिया कि उनके पहले पर ही जल निकासी का काम किया जा रहा है और वह लोगों की उक्त समस्या के हल के लिये काम करेगें। बहरहाल हम नहीं जानते की लोगों की इस परेशानी का हल कब होगा लेकिन लोगों को यह जरुर पता होगा कि लोकतंत्र में एक वोंट की अहमियता क्या होती है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •