अभिनेत्री को कर रहा था ब्लैकमेल भी

कोलकाता। मशहूर एक्ट्रेस रितुपर्णा सेनगुप्ता के घर से चार महीनों पहले डेढ़ लाख रुपये नगद और लैपटॉप तथा अन्य जरूरी चीजें चुराने वाले आरोपित को धर दबोचा है। उसका नाम बोधिसत्वा भट्टाचार्य है। उसे बुधवार रात स्पेशल स्क्वाड की टीम ने होटल आर्य पैलेस से गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी का लैपटॉप और अन्य कीमती सामान जब्त कर लिया गया है। चार महीनों पहले उसने रितुपर्णा सेनगुप्ता के लेक थाना इलाके में स्थित आवास से डेढ़ लाख रुपये लैपटॉप और अन्य कीमती सामान चोरी किए थे। लैपटॉप में अभिनेत्री की कई तस्वीरें और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे जिसके एवज में वह उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था और लैपटॉप लौटाने के लिए 5 लाख रुपये मांग रहा था। लेक थाने की पुलिस ने उसे गुरुवार को बैंकसाल कोर्ट में पेश किया जहां से एक सप्ताह के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को संदेह है कि उसके साथ और भी कई अन्य आरोपित शामिल हैं। उससे पूछताछ कर उसके अन्य साथियों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही

Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •