कोलकाता। यह विडम्बना ही कहा जाएगा कि उच्च माध्यमिक में आए परीक्षा परिमाण ने एक युवती को इतना हताश किया कि उसने अपनी जीवन की डोर को ही तोड़ दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई तो लोगों में दुख भी है। शुक्रवार की देर रात को एक युवती सुमिता सूत्रधर (18) ने खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उत्तर 24 परगना के बैरकपुर स्थित रायबागान इलाका निवासी सुमिता सूत्रधर (18) बैरकपुर तालपुकुर गर्ल्स स्कूल की छात्रा थी। उच्च माध्यमिक का रिजल्ट आने के बाद उसने देखा कि वह सेकेंड डिवीजन से पास हुई है, लेकिन उसे इससे अच्छे रिजल्ट की आशा थी। इसके बाद से वह चिन्तित रहने लगी। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात वह अपने कमरे में थी। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर उन्होंने सुमिता को पुकारना शुरू किया, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। उन्होंने देखा कि दरवाजा भी अन्दर से बंद है। इसके बाद खिड़की से देखा गया तो उनके होश उड़ गए। सुमिता कमरे में फंदे पर थी। पुलिस ने शव को बीएन बोस अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच कर रही है। बहरहाल माले में पुलिस मृतका के साथियों से भी पूछताछ कर रही है।

Spread the love
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    4
    Shares
  •  
    4
    Shares
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •