अकबर अली
कोलकाता। राज्य के संगीत जगत में नवोदित गायिका स्वागता दत्ता के नये एलबम ‘बेदन गेल धुए’ का आज लोकापर्ण हिन्दुस्तान रिकार्डस में हुआ। इस अवसर पर मुख्य अथिति कलाकार शौनक चटर्जी, संजीव मुखर्जी के अलावा सेंट जान एम्बूलेंस ब्रिगेड कोलकाता डिस्ट्रीक्ट के अतिरिक्त कमिश्नर डा. असीम कुमार सरकार मौजूद रहें।स्वागता के इस अलबम में रवीन्द्र संगीत के आठ गीत हैं जिसे स्वागता ने पूरी निष्ठा के साथ गाया है। वह बिते 22 साल से गा रही है और पांच साल की उम्र से ही स्वागता ने गाना शुरु किया था। गायिका ने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में कहा कि गायन को अगर आत्मा से जोड़कर प्रस्तुति दे तो गायन का असर दिलों तक होता है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •