हमले में पीड़ित की पत्नी का हाथ होने का आरोप

कोलकाता। आज के दौर में किस तरह से रिश्तों में दरकन पड़ रही है यह इस घटना से जाना जा सकता है। महानगर स्थित पुलिस मुख्यालय लालबाजार से कुछ दूरी पर एक पुलिस कर्मी पर हमला कर बदमाशों ने उनकी पिटाई कर दी। लोकिन आरोप है कि उक्त वारदात को पुलिस कर्मी की इसका आरोप पुलिस कर्मी की पत्नी की शह पर अंजाम दिया गया है।  रात ड्यूटी समाप्त कर वह पुलिस कर्मी घर लौट रहा था तभी बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया और उसकी पिटाई की और कपड़े भी फाड़ दिए। उसने लालबाजार मुख्यालय में भाग कर अपनी जान बचाई। पीड़ित पुलिस कर्मी का नाम सौम्यजीत दास है। वह कोलकाता पुलिस में होमगार्ड है और पुलिस मुख्यालय में कार्यरत है। उसका घर चितपुर थाना इलाके में है। बऊबाजार थाने में घटना की शिकायत की गई है। साल 2016 में सौम्यजीत की शादी पंडुआ के सौरंकी से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद होता रहता था। इसके बाद सौरंकी मार्च महीने में सौम्यजीत को छोड़कर मायके चली गई। आरोप है कि शुक्रवार रात कुछ लोगों के साथ मिलकर सौरंकी ने पति पर हमला करवा दिया। उसने आरोप लगाया कि सौम्यजीत उसे घर में नहीं घुसने देता। घटना के बाद सौम्य को कोलकाता मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे छोड़ दिया गया। बहराल मामले की जांच जारी है।
Spread the love
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    4
    Shares
  •  
    4
    Shares
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •