भाजपा का दामन थामने के कयास शुरु

कोलकाता।  बाईचुंग भूटिया ने तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। फिलहाल वे दिल्ली में हैं। इस बात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि संभवत: वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं।  हालांकि अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं है। विश्वविख्यात फुटबालर और भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान रहे बाइचुंग भूटिया ने कुछ सालों से तृणमूल कांग्रेस के झंडा थाम राजनीति में पांव रखा था।भूटिया एक सेवानिवृत्त भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी हैं जो स्ट्राइकर के रूप में खेलते थे। भूटिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय फुटबॉल का मशालदार माना जाता है। फुटबॉल में उनकी शूटिंग कौशल की वजह से उन्हें अक्सर सिक्किमी स्निपर नाम दिया जाता है। सुप्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ी आइ एम विजयन ने भूटिया को “भारतीय फुटबॉल के लिए भगवान का उपहार” बताया था। भूटिया का 2004 में विवाह हुआ था और 2014 में तलाक हो गया। भूटिया ने सबसे पहले आई-लीग फुटबॉल टीम ईस्ट बंगाल क्लब में अपना कैरियर शुरू किया जब वे 1999 में इंग्लिश क्लब बरी में शामिल हुए, वह यूरोपीय क्लब के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर करने वाले पहले भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी बने और मोहम्मद सलीम के बाद यूरोप में पेशेवर रूप से खेलने वाले खिलाड़ी बने। बाद में मलेशियाई फुटबॉल क्लब पेराक एफए के लिए खेले वो भी उधार पे. इस के साथ ही वो जेसीटी मिल्स के लिए खेले। भूटिया के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल सम्मान में नेहरू कप, एलजी कप, एसएएफएफ चैम्पियनशिप तीन बार और एएफसी चैलेंज कप जीतना शामिल है।वह भारत के सबसे ज्यादा कैप पाने वाले खिलाड़ी हैं, उनके नाम पर 104 अंतर्राष्ट्रीय कैप हैं और नेहरू कप 2009 में उन्होंने अपनी 100 वीं अंतर्राष्ट्रीय कैप प्राप्त की।
Spread the love
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    4
    Shares
  •  
    4
    Shares
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •