पुलिस को हत्या के बाद खुदकुशी का संदेह 

बांकुड़ा। चुनावी मौसम की सरगर्मी के बीच माहौल में आज तब रहस्य का पारा चढ़ गया जब एक ही परिवार के तीन लोगों का शव मिला। मृतक में एक मासूम बच्चा भी है। पुलिस व लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बांकुड़ा जिले के सिमलापाल थाना अंतर्गत कड़ाकानाली गांव में घटी। जहां के एक घर से एक दंपत्ति बरुन डांगर (36), मौसमी डांगर (25) तथा उनके तीन वर्षीय बच्चा सूर्य डांगर  का शव बरामद किया गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। मामले पर बात करने पर पुलिस ने बताया कि बरुन मिठाई बनाने का काम करते थे। आज सुबह काफी देर बीतने के बाद भी उनके घर का दरवाजा नहीं खुला। संदेह होने पर स्थानीय लोगों ने घर के अंदर झांक कर देखा तो बरुन डांगर का शव फंदे से लटका हुआ था जबकि उनकी पत्नी मौसमी डांगर और उनके तीन साल के बेटे का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। इसकी सूचना सिमलापाल थाने की पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि बरुन ने पत्नी और बच्चे की हत्या करने के बाद आत्महत्या की है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार बरुन और मौसमी के बीच पिछले दिनों विवाद हुआ था जिसके कारण मौसमी अपने बेटे को लेकर अपने पिता के घर चली गयी थी। कुछ दिन पहले वह ससुराल लौटी थी।पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। उक्त घटना को लेकर इलाके में तमाम तरह की बातो का दौर शुरु हो गया है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •