अन्य घायलों में कई की हालत नाजूक

जलपाईगुड़ी। jalpaeeguri.jpg1राज्य में सड़क हादसों में लोगों की मौत का सिलसिला जारी है। जलपाईगुड़ी में गुरुवार को हुए एक सडक़ हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यहां एक कार और डंपर की टक्कर में एक ही परिवार के दो बच्चो सहित पांच लोगों सहित कुल छह की मौत हो गई जबकि इस हादसे में जबकि अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मृतकों के नाम सबिता रॉय (36), राजेश्वरी (43), दीपशिखा रॉय (13), जय रॉय (14) और जया राय (42) व एक अन्य है। कार में दस लोग सवार थें व सभी लोग कूचबिहार के कुचलीबाड़ी के निवासी बतीये जा रहें हैं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है जहां उनका उपचार जारी है। वहीं हादसे में मृतकों के शवों को पोस्टामर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है। वहीं पुलिस ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस के अनुसार हादसे के समय ये लोग शादी समारोह से लौट रहे थे।उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर तरोलपाड़ा में घटी। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। इस हादसे में घायल हुए लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। उक्त घटना के बाद से कूचबिहार के कुचलीबाड़ी में शोक फैल गई है। खबर के लिखे जाने तक कूचबिहार के कुचलीबाड़ी के लोग घटना स्थल की ओर रवाना हों गये थें। प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि दुर्घटना घना कोहरे के कारण घटी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •