कोलकाता। महानगर में हादसों का क्रम जारी है। दक्षिण 24 परगना जिले के जीवनतल्ला इलाके के घुटियारि शरीफ के पास एक कार नहर में गिर गयी जिसमें सवार दो लोगों की डूबने से मौत हो गयी है।पुलिस ने आज बताया कि सुबह स्थानीय लोगों ने नहर में एक लाल रंग की कार को पानी में आधा डूबे हुए देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने नहर से दो शवों को निकाला है।  मृतकों की पहचान कार मैकेनीक महादेव दे और टोटो चालक गौतम हलदर के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।दोनों मृतक स्थानीय विप्लवनगर के निवासी थें।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •