कोलकाता। बृहत्तर मटियाबुर्ज के रविन्द्रनगर थाना इलाके के टीजी रोड में बेलपुपुकर युवक संघ द्वारा इस साल भी काली पूजा का भव्य आयोजन किया गया है। बेलपुपुकर युवक संघ के मुख्य सांगठानिक सचिव सुरदा बहादूर सोनार पपुल दाई ने बताया कि वर्ष 1965 से यहां काली पूजा व जीवंत प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस साल राज्य सचिवालय नवान्न को मंडप के तौर पर बनाया गया है। जबकि माता काली नवान्न रुपी मंडप में एक रथ पर आरुढ़ हैं। हर साल यहां  सामाजिक, घटनाक्रम, धार्मिक से लेकर विभिन्न विषयों पर जीवंत प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। सुरदा बहादूर सोनार पपुल दाई ने बताया कि उक्त प्रदर्शनी को देखने के लिये लोग यहां दूर दराज से आते हैं और इसकी धूम पूरे महानगर में मची रहती है। आज कालीपूजा का उद्घाटन स्थानीय तृणमूल विधायक खालिक मोल्ला ने किया।वहीं एमआईसी शम्सू ज्जमांन अंसारी आदी मौजूद थें। प्रकाश सज्जा भी बेहतर की गई है और लाइटिंग के जरिए सामाजिक सरोकार के विषयों को प्रस्तुत किया गया है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •